मंझनपुर: मंझनपुर में दिव्यांग की बेबसी पर लुटेरों ने किया हमला, ई-रिक्शा में बैठाकर बेरहमी से पिटाई कर ₹25 हजार लूटे
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आंखों से गंभीर रूप से पीड़ित एक दिव्यांग व्यक्ति को उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर लुटेरों ने निशाना बनाया। घना का पूरवा निवासी राम अभिलाष पुत्र छंगू लाल ने बताया कि उसकी दोनों आंखें खराब हैं और वह इलाज के सिलसिले में पैसों की जरूरत को लेकर अपने एक रिश्तेदार के यहां गया था।