मंझनपुर: कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव मार्च, समदा चौराहे पर पुलिस ने रोका, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार
मंझनपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के बाद माहौल पूरी तरह राजनीतिक गरमाहट से भर गया। बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय एवं प्रदेश सचिव व जिला संयोजक राजेश साहनी की उपस्थिति में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के उपरांत कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।