कसरावद: बोलेरो से 675 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब निर्माण पर लगा अंकुश
| अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्यवाही की गई है। थाना बलकवाड़ा चौकी खलटाका पुलिस ने बोलेरो वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 675 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। जप्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 81 हजार रुपए है।