बेगूसराय: बेगूसराय में दुर्गापूजा को लेकर SP मनीष ने जिलेवासियों को दिया संदेश, कहा- नियमों का करें पालन
बेगूसराय में दुर्गापूजा को लेकर SP मनीष ने जिलेवासियों को संदेश रविवार की शाम 04:00 बजे दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में दुर्गापूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इस कार्य मे आमलोगों की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वो पर विशेष निगरानी रखी जायेगी.