मेहदावल: मेहदावल थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिए निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार दिन में 11:00 बजे जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना मेहदावल पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना मेहदावल परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर