दिनांक 16.06.26 को महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर प्रयागराज हाइवे पर स्थित न्यू जेके ढाबा के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, सूचना पर पुलिस बल एवं फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी भेज दिया था एवं शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 17.06.26 को शव की शिनाख्त गोलू सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह, निवासी ग्राम हाथीपुर, थाना महाराजपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों द्वारा हत्या कर शव फेंक देने की आशंका जताई एवं तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं विवेचना की जा रही है। इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय की बाइट। @Uppolice @dcpekanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 19, 2026