महापुरुषों के सम्मान को लेकर ABVP का आंदोलन सफल, सेंट मेरी स्कूल प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी,
महापुरुषों के सम्मान एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा मंगलवार को सेंट मेरी को-एड स्कूल के समक्ष किए गए आंदोलन का समापन सकारात्मक परिणाम के साथ हुआ।
आंदोलन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन के समक्ष महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने महापुरुषों के अपमान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
Huzur, Bhopal | Aug 11, 2026