बाह: बाह के बाग का पुरा में जमीन विवाद के चलते मारपीट में चार लोग हुए घायल
थाना बाह क्षेत्र के गांव बाग का पुरा (जरार) में जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र, नंदिनी, पिंकी और सूरज का गांव के ही दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा बढ़ गया। मारपीट में चारों घायल हो गए।