कोंडागांव: कोपरापारा में जल संकट गहराया, महिलाएं नदी से पीने का पानी भर रही हैं, पाइपलाइन समस्या से बिगड़ी जलापूर्ति
कोण्डागांव जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर ग्राम पंचायत कुम्हारपारा का कोपरापारा इस वक्त भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। महिलाएं आज भी नारंगी नदी किनारे झरिया खोदकर पीने का पानी भरने को मजबूर हैं। मीडिया के सामने नवविवाहिता पिंकी चक्रधारी ने कहा, “पता होता पानी के लिए इतनी परेशानी है, तो शादी करके नहीं आती।”करीब 35 परिवारों वाले मोहल्ले में दो शासकीय बोरवेल..