चाईबासा: 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, जिले भर से 155 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में एवं एस आर रुंगटा ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 15वी पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, सोहनलाल मुंद्रा, पवन खिरवाल,डॉ वीणा मूंदड़ा एवं बसंत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।