हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, फरियादियों की सुनी समस्याए
जनपद हाथरस के जिला अधिकारी कार्यालय स्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारी कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।