हाथरस: गांव भोजपुर में युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली से नाखुश परिजन प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचे DM कार्यालय
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुर में एक युवक की मौत हो गई थी, परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर भी सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की कोई कार्यवाही नही की गई। प्रभारी मंत्री के हाथरस आगमन की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। मृतक युवक की पीड़ित मां ने सदर कोतवाली पुलिस पर शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।