हाथरस: गांव धौरपुर निवासी बुजुर्ग ने अपने खेत की मेडबंदी की समस्या को लेकर जिला अधिकारी से कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी एक बुजुर्ग ने 12 अगस्त सोमवार के दिन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से अपने खेत की मेड़बंदी की समस्या को लेकर शिकायत की है। पीड़ित बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया के अपने खेत की मेड़बंदी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।