हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला मे साइकिल चला रहे दो बच्चों को लगा विद्युत करंट अस्पताल मे एक की हुई मौत एक अलीगढ़ रेफर लगाया जाम
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में बारिश के पानी में साइकिल चला रहे बच्चों को विद्युत करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए ! जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया है! इसी क्रम में परिजनों और आक्रोशित लोगों ने आगरा रोड पर बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते जाम लगा दिया !