कोरबा के जंगलों में दिखा 11 फीट का विशालकाय किंग कोबरा, रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया
कोरबा (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) के दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया, ग्रामीणों के अनुसार यह दुर्लभ एवं विषैला सर्प अचानक से घर में घुस गया, वही घर के भीतर बैठे लोग इतने बड़े सांप को देख कर डर से चिल्लाते हुए तत्काल बाहर निकल गएl घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं वन्यजीव रेस्क्यू टीम गांव के लिए रवाना हुए।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (छ ग) श्री अरुण पांडे के वन्य जीव संरक्षण की नई दिशा एवं मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पाण्डेय,कोरबा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण के मार्गदर्शन पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया,जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन �
Korba, Korba | Jun 14, 2026