बहरोड़: बहरोड़ PNB बैंक में जेबकतरी, रिटायर्ड सूबेदार की जेब से 50 हजार रुपये पार, CCTV में कैद हुई वारदात
Behror, Alwar | Jul 3, 2026 बहरोड़ शहर स्थित पीएनबी बैंक शाखा में दिनदहाड़े जेबकतरी की वारदात सामने आई है। गादोज गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार रोहिताश की जेब से तीन युवकों ने कथित रूप से 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें तीन संदिग्ध युवक बड़ी चालाकी से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहे