मेरठ: जानी क्षेत्र में अस्पताल में मरीज को देखने पहुंचे तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,धरने पर बैठे तीमारदार
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 जानी थाना क्षेत्र में हिम्स अस्पताल में अपने मरीज को देखने अस्पताल पहुंचे तीमारदारों के साथ अस्पताल के स्टाफ और गार्डों ने अभद्रता और मारपीट कर दी। इसी को लेकर तीमारदार दरी बिछाकर अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए, मरीज के तीमारदारों का कहना है कि मारपीट के दौरान उनके रुपये भी छीन लिए गए हैं,तीमारदारों ने कार्रवाई नही होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।