मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट 2 की मौत:बायलर फटने से हुआ हादसा 2 घायल, सुबह सुबह हुआ हादसा
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के बना गांव में मंगलवार सुबह सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हादसे में दो मजदूर बुरी तरह घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची है और बचाव कार्य शुरू हो गया है।