मेरठ: खरखौदा क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व पति ने ही की थी पत्नी की हत्या,CCTV में क़ैद हुई थी शव फेंकती पति की तस्वीरें।
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 खरखौदा क्षेत्र में करीब एक वर्ष पूर्व जमना नगर में बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख़्त 23 वर्षीय परवीन निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पति साजिद ने ही परवीन की हत्या की थी।पति शव बोरे में बंद कर गली में फेंक कर फरार हो गया था।आरोपी पति की बोरे में शव फेंकती तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई थी,आरोपी फरार है।