मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में मजदूरी के रूपये मांगने पर दंपति से मारपीट,खेत मे काम करने की मांगी थी मजदूरी।
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 थाना लोहियानगर इलाके से मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक दंपति ने दबंगों पर मजदूरी के रूपये मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।दंपति ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। आरोप है की बीस हजार की मजदूरी दबंग किसान पर बकाया है।जब मजदूरी मांगी तो उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।