मेरठ: मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी,होटल में महिला से रेप का प्रयास।
Meerut, Meerut | Feb 27, 2024 सरूरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने महिला से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी,इस दौरान आरोपियों ने महिला को एक होटल में बुलाकर जबरदस्ती रेप का प्रयास किया। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर एसएसपी ऑफिस पहुँची।