कानपुर: महापौर ने रानी घाट पर जन समस्या शिविर लगाया, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आपके वार्ड महापौर अभियान के तहत शुक्रवार 5 बजे प्रमिला पाण्डेय ने वार्ड-13 पुराना कानपुर रानीघाट में जनसमस्या शिविर लगाया। शिविर में पुराना कानपुर स्थित मिलन केन्द्र में अवैध तरीके से हो रही वसूली की शिकायत इलाकाई जनता ने महापौर से की। अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण कर नगर निगम का ताला लगाने को आदेशित किया है।