कानपुर: कानपुर में तीन हत्यारों को उम्र कैद, घर से निकले युवक को मारी थी गोली, एक आरोपी की ट्रायल के दौरान हुई थी मौत
कानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर देने वाले मामले में अज 8 राम अवतार प्रसाद की कोर्ट में तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है जिसमें एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी अधिवक्ता ने शुक्रवार 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में हत्यारे ने घटना को अंजाम दिया था 13 साल बाद मामले में फैसला सुनाया गया है।