कानपुर: डीएम ने रावतपुर स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण किया, गड़बड़ी पाए जाने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
शुक्रवार 4 बजे डीएम द्वारा पशु चिकित्सा पालीक्लीनिक-रावतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां निर्माणाधीन आवास को जाने वाली सीसी रोड को कार्यदायी संस्था द्वारा पानी के पाइप को ले जाने के लिए खोदा गया है, जिसे देख जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के उपस्थित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।