लटेरी: चंदेरी नाके के पास आरोपी मोटरसाइकिल चालक ने फरियादी की मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पुलिस से की गई शिकायत
Lateri, Vidisha | Feb 11, 2024 लटेरी की चंदेरी नाके के पास आरोपी मोटरसाइकिल चालक ने फरियादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। रविवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी लखन प्रजापति के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने फरियादी राम सिहं भील उम्र 65 साल को टक्कर मार दी है। जिससे फरियादी को चोटें आईं हैं।