लटेरी: वेतन नहीं मिलने से नाराज अतिथि शिक्षकों ने तहसील पहुंचकर 'मुख्यमंत्री के नाम' तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Lateri, Vidisha | Feb 10, 2024 शानिवार को लटेरी विकासखंड क्षेत्र के समस्त अतिथि शिक्षकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर 'सीएम के नाम' तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। अतिथि शिक्षकों ने बताया कि 5 महीने से अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते अतिथि शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला अतिथि शिक्षकों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से घर ख़र्च चलाना मुश्किल हो रहा है।