लटेरी: चांदबड मे अज्ञात कारणों के चलते घर मे फांसी लगाकर 38 साल के व्यक्ति ने की आत्महत्या।
उनारसी थाना क्षेत्र की ग्राम चांदबड मे अज्ञात कारणों के चलते एक 38 साल के व्यक्ति ने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार को उनारसी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह डाबर ने बताया है कि मृतक रामचरण अहिरवार उम्र 38 साल निवासी चांदबड ने अज्ञात करणो के चलते घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है।