लटेरी: ग्राम दपकन से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लटेरी पुलिस ने ग्राम दपकन से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दपकन से पुलिस ने आरोपी हरिनारायण पंथी निवासी लटेरी के पास से ₹1900 कीमत की 19 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।