गुन्नौर: कस्बा बबराला में विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया
कस्बा बबराला में स्थित विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार शाम करीब 7 बजे वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए अलका शर्मा रहीं।