मोहनपुर: पर्यावरण और पक्षियों के संरक्षण के लिए युवाओं ने लगाए 15 पौधे, जय श्री राम युवा एकता ग्रुप का 3 वर्षों से जारी है अभियान
पर्यावरण एवं पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य जय श्री राम युवा एकता ग्रुप की ओर से इस वर्ष भी पौधारोपण अभियान चलाया गया ।ग्राम गुणोडी संग्राम लोढ़िया पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 15 पौधे लगाए गए ग्रुप पिछले 3 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।