नबीनगर: खजुरी पाण्डु पंचायत में नल-जल योजना बनी शोपीस, ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसे
भीषण गर्मी के बीच नबीनगर प्रखंड के खजुरी पाण्डु पंचायत में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। करोड़ों की लागत से बनाई गई यह योजना अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पंचायत के लगभग हर वार्ड में जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आया है। कहीं