अनूपपुर: कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए थाना प्रभारी अरविंद जैन हुए सम्मानित
अनूपपुर। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त “कर्मवीर योद्धा पदक” एवं स्वतंत्रता की 75वीं जयंती स्मृति पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा उन्हें यह पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।