लैलूंगा: आशीर्वाद मेडिकल स्टोर चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, दो विधि से संघर्षरत बालक को किया गया हिरासत में
चक्रधरनगर पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। सीसीटीवी और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई में ₹4,000 नकदी बरामद की गई। दोनों बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। जांच जारी है।