बीना: मुहासा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 8, 2024 42 वर्षीय दीनदयाल पिता जगन्नाथ लोधी निवासी ग्राम छायनकाछी मुहासा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई,जिसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों ने भानगढ़ पुलिस को दी ।वही सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।