दरभंगा: लहेरियासराय में जल संकट और सड़क निर्माण के विरोध में मिथिलावादी पार्टी ने दिया धरना
दरभंगा शहर में व्याप्त भीषण जल संकट तथा बुडको कंपनी द्वारा अनियोजित एवं अव्यवस्थित ढंग से किए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के विरोध में मिथिलावादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना को संबोधित करते हुए दरभंगा विधानसभा प्रभारी ने कई बाते शनिवार की शाम 4 बजे कही।