बहोरीबंद: बाकल में सीईओ की मध्यस्थता से बनी बात, एक सप्ताह में पूरी होगी अधूरी सड़क
कटनी जिले के बाकल गांव में अधूरी सड़क और बारिश के पानी से भरे खुले चेंबर के कारण बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को लेकर जा रही एक मोटरसाइकिल चेंबर में गिर गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे।