फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जेड निवासी युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जेड के रहने वाले अवनेश पुत्र प्रताप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया फरीदपुर बिजली घर के पास किसी काम से खड़ा हुआ था तभी दबंग रानू पुत्र चरण सिंह, अर्जुन पुत्र देशराज, निवासी ग्राम नवादा बन ने पीड़ित के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया आपको बता दें पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत फरीदपुर थाना पुलिस से की