फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर के युवक को दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर के रहने वाले निर्दोष गुप्ता पुत्र राजाराम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया मैं अपने दोस्त के घर जा रहा था तभी रास्ते में रोक कर दबंग गाली गलौज करने लगे पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़ित ने तत्काल थाना पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच में जुटी है