फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के गजसिंहपुर में युवक ने चार कुत्तों को उतारा मौत के घाट, पशु प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गजसिंहपुर के रहने वाले पशु प्रेमी शिवम सिंह पुत्र श्री सुरेश पाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया गांव का ही रहने वाला एक युवक जिसका नाम संजीत पुत्र नन्हे लाला है उसने कुतिया के तीन कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया और कट्टे में भरकर कूड़े में फेंक दिया जो सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है पशु प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज