धमदाहा: नशे में धुत ओवरलोड ट्रैक्टर चालक ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौके पर हुई मौत
धमदाहा :- पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी एवं फल विक्रेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नशे में धुत एक ओवरलोड ट्रैक्टर चालक ने ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी।