कोल: हरदुआगंज में रीलबाज़ों का गजब कारनामा, थाने के सामने कार और ऑटो के बोनट पर बैठकर बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 हरदुआगंज में रील बाजों का गजब करनामा सामने आया है। रील बाजों ने कार और ऑटो के बोनट पर बैठकर रील बनाई है। खास बात ये है कि रील बाज़ ये रील थाने के सामने ही शूट करते दिखे। रील बाजों के द्वारा थाने के सामने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रील बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।