रावतसर: रावतसर में खेत से सरसों की फसल चोरी कर ले जाने के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में दो जनों के खिलाफ खेत से फसल चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है पुलिस से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार साहबराम निवासी न्योलखी ने मामला दर्ज करवाया कि नंदराम व बृजलाल ने उसकी काश्त शुदा खेत से फसल जबरन ले जाने की धमकी दी थी व अब खेत में रखी सरसों की फसल चोरी कर ले गए हैं पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।