अमरोहा: अमरोहा NH-9 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 घायल
Amroha, Amroha | Sep 30, 2026 अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर देर रात तेज रफ्तार ईको कार हादसे का शिकार हो गई। ढकिया चमन के पास सेफ्टी डिवाइडर लगाने के काम के दौरान हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईको कार टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।