पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित की।इस दौरान सभी दलों के प्रतिनिधियों को प्रपत्र 6,7 व 8 के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान की गयी।