गणेशोत्सव की सुरक्षा को लेकर CM फडणवीस की महत्व्पूर्ण बैठक।
एंकर - महाराष्ट्र में आगामी सार्वजनिक गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में गणेशोत्सव 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर अहम बैठक हुई।
बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्यमंत्री योगेश कदम और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।बता दें कि गणेशोत्सव को लेकर मुंबई में पहले भी प्रशासन, पुलिस, महानगरपालिका, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं पर जोर दिया गया है।
वहीं, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो सेवाएं बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाने की जानकारी दी है।कुल मिलाकर सरकार का फोकस यही है कि गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में उत्सव मना सकें।