औराई: राजखंड गांव में एक सनकी युवक ने मचाया तांडव, एक बाइक को किया आग के हवाले
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखण्ड गांव में सनकी युवक ने एक बाइक में आग लगा दी। इस मामले को लेकर बाइक स्वामी सुरेश पासवान ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में सनहा दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक सनकी युवक सुशील कुमार ने घटना को अंजाम दिया है