अतर्रा: सिंघपुर मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | Apr 8, 2026 पहाड़ी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। नोनार गांव निवासी देशराज (27), पुत्र रामखेलावन, उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह बाइक से अपने रिश्तेदारी गांव घूरी जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सिंहपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें देशराज गम्भीर रूप से घायल हो गया