पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे पटना, अपराध पर सवाल उठाये जाने पर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
मंगलवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अपराध के मुद्दे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर उन्होंने निशान साधा है। नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव का आरोप बेबुनियाद है।