बाड़ी: जगन गुर्जर हत्याकांड मामले में प्रशासन और गुर्जर समाज के बीच वार्ता सफल
Bari, Dholpur | Jul 13, 2026 अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद राजस्थान के धौलपुर जिले में बना तनाव का माहौल फिलहाल शांत हो गया है। रविवार को जगन गुर्जर के पैतृक गांव भभूतिपुरा में आयोजित पगड़ी रस्म और त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज और जिला प्रशासन के बीच हुई लंबी वार्ता आखिरकार सफल रही। प्रशासन द्वारा समाज की प्रमुख मांगों को माने जाने के बाद