जाले: 24 दिन बाद घर लौटी युवती, अपहरण व देह व्यापार के प्रयास का आरोप; युवक बोला- प्रेम विवाह का मामला
जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव से 12 जून को लापता हुई 22 वर्षीय मेघा कुमारी 24 दिन बाद 5 जुलाई को अपने घर लौट आई। युवती ने आरोप लगाया है कि शिवराज कुमार ने उसका अपहरण कर नेपाल में बंधक बनाकर रखा, जबरन शादी कराई, मारपीट की और देह व्यापार के लिए मजबूर किया। वहीं आरोपी शिवराज ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे प्रेम प्रसंग और आपसी सहमति से हुई शादी का मामला बत